img-fluid

कभी पिता के साथ शादियों में गाते थे Sonu Nigam, आज हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक

July 30, 2022


डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम 90 के दशक से लेकर अब तक अपनी मधुर आवाज के दम पर लोगों के दिलों पर राज करते हैं। गायकी से लेकर अभिनय तक में पहचान बनाने वाले सोनू निगम 30 जुलाई यानी आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

साल 1973 में फरीदाबाद में जन्में सोनू निगम ने अपनी आवाज के जादू से अलग मुकाम हासिल किया है, हालांकि मुंबई में अपने सपने लेकर आने वाले हर इंसान की तरह उन्होंने भी जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है, लेकिन आज उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे महंगे गायकों में होती है और वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

पिता के साथ शादी में गाने गाते थे सोनू निगम
सोनू निगम को गायकी अपने पिता से विरासत में मिली है। महज 4 साल की उम्र में सोनू निगम अपने पिता अगम निगम के साथ स्टेज शोज, पार्टियों और फंक्शन में गाने लगे थे। सोनू निगम शुरू से ही दिग्गज गायक मोहम्मद रफीं से काफी प्रभावित रहे हैं और शुरुआती दिनों में वह रफी साहब के गाने ही स्टेज पर गाया करते थे। सोनू जब 18-19 साल के थे तो उनके पिता उन्हें लेकर मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से संगीत का प्रशिक्षण लिया। सोनू निगम को सबसे पहले टी-सीरीज ने ब्रेक दिया था और उनके गाये गानों का एलबम ‘रफी की यादें’ नाम से निकाला।


सोनू निगम संपत्ति
फिल्मों में गाने से लेकर अभिनय और शोज को होस्ट करने तक सोनू निगम जैसे हर किरदार में फिट बैठते हैं। अपने व्यक्तित्व से हमेशा सादगी छलकाने वाले सिंगर सोनू निगम देश के सबसे अमीर गायकों में से एक हैं। लग्जरी गाड़ियों से लेकर आलीशान हाउस तक सोनू निगम लैविश लाइफ जीते हैं। जानकारी के मुताबिक, सोनू निगम की कुल संपत्ति 50 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 370 करोड़ से अधिक की हो सकती है।

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं सोनू निगम
गायक सोनू निगम लग्जरी कारों का भी काफी शौक है। उनके पास रेंज रोवर से लेकर ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियां हैं। रिपोर्ट्स की मानी जाए तो सोनू निगम बाइक्स का भी काफी शौक रखते हैं। सोनू निगम की मीठी आवाज के करोड़ों दीवाने हैं। वह बॉलीवुड फिल्मों में अपनी सिंगिंग से कमाई करते ही हैं इसके साथ ही उनके कॉन्सर्ट की भी खूब डिमांड रहती है।

रिपोर्टस की मानी जाए तो सोनू हर कॉन्सर्ट के लिए तकरीबन 10 से 15 लाख तक रुपये तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा लाइव इवेंट और रिकॉर्डिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट, टीवी शोज होस्टिंग आदि से भी वह साल में लगभग 5 करोड़ से अधिक का कमाई करते हैं।

Share:

  • 50MP कैमरा वाले Nothing Phone 1 पर मिल रही भारी छूट, जानें कीमत व ऑफर

    Sat Jul 30 , 2022
    नई दिल्ली। नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Nothing Phone 1 की आज सेल है. आज यानी 30 जुलाई को ये स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. Nothing ब्रांड का यह पहला स्मार्टफोन है और शुरुआत में इसे अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला है. OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved