img-fluid

ईरान-इजराइल जंग के बीच दुबई में फंसे लोगों की मदद करेंगे सोनू सूद

March 05, 2026

डेस्क: ईरान और इजराइल के बीच जारी जंग का असर दूसरे देशों पर भी देखने को मिल रहा है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शहर दुबई पर भी ईरान ने हमले किए. दुबई में दूसरे देशों के लोग भी फंसे हुए हैं. इस बीच अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आगे आए हैं. उन्होंने फंसे हुए लोगों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. उनका कहना है कि जो लोग वहां फंसे हुए हैं वो उनसे कॉन्टैक्ट करें, बिल्कुल फ्री में उनके रहने का इंतजाम किया जाएगा.


  • सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कहते हैं, “अगर कोई भी जारी इस तनाव के बीच दुबई में फंसा हुआ है, तो हम आपको बताना चाहते हैं कि आपके पास रहने की जगह है. हम इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि आपको फ्री में रहने की जगह मिले. तो जो भी लोग हैं, हमारे हिन्दुस्तानी या फिर किसी भी देश के हैं, वो प्लीज मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज कीजिए. हम पूरा ध्यान रखेंगे कि जब तक आप अपने देश नहीं पहुंच जाते हैं तब तक के लिए आपको बिल्कुल फ्री में रहने की जगह मिले. जय हिंद.”

    सोनू सूद बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जो अक्सर जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं. कोरोना महामारी के दौरान जब देश में लॉकडाउन लगा था उस दौरान भी उन्हें लोगों की मदद की थी. लोग भी उनकी दरियादिली की खूब तारीफ करते हैं. एक बार फिर से लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो पोस्ट करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा, “कोई राष्ट्रीयता नहीं, कोई शर्त नहीं, सिर्फ इंसानियत”. यानी वो कहना चाहते हैं कि ये काम वो सिर्फ इंसानियत की खातिर कर रहे हैं.

    Share:

  • असम : तीन निलंबित विधायकों को पार्टी में शामिल कर BJP ने दिया कांग्रेस का झटका...

    Thu Mar 5 , 2026
    गुवाहाटी. असम (Assam)  में विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले भाजपा (BJP) का परिवार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में जहां कांग्रेस (Congress) की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा रविवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए। अब इस कड़ी में तीन निलंबित कांग्रेस विधायक (suspended MLA) कमलाख्या डे पुरकायस्थ, बसंत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved