खेल

सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी, कहा – मैं अब ठीक हूं

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अस्पताल से बाहर आने के बाद सौरव गांगुली ने बताया कि अब मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं। 48 साल के गांगुली को बीते शनिवार को हल्का दिल का दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के वुडलेंड्स अस्पताल में भर्ती किया गया था।

वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सौरव गांगुली ने अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, ‘अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मैं इलाज के लिए अस्पताल में डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करता हूं। अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गांगुली को घर पर आराम करना होगा. इस दौरान घर पर ही गांगुली की सेहत का ध्यान रखा जाएगा।

वुडलेंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ रूपाली बसु ने बताया कि गांगुली की हालत में सुधार हो रही है इसलिए उनकी जो एंजियोप्लास्टी होनी है उसे कुछ दिन के लिए टाला जा सकता है। फिलहाल वरिष्ठ डॉक्टरों के नौ सदस्यीय बोर्ड ने बीते सोमवार को गांगुली की सेहत के बारे में चर्चा कर उनके घर जाने पर सहमति बना दी है। वरिष्ठ डॉक्टरों के नौ सदस्यीय बोर्ड की बैठक के दौरान रूपाली बसु ने बताया कि गांगुली का इलाज कर रहे डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रखेंगे। दिल का दौरा पड़ने के बाद गांगुली के ह्रदय की एक प्रमुख धमनी में स्टेंट डाला गया था। वहीं आने वाले दिनों में एंजियोप्लास्टी करनी पड़ेगी।

Share:

Next Post

कोरोना के मामलों में आई भारी गिरावट, 24 घंटे में सामने आए इतने मरीज

Thu Jan 7 , 2021
नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। एक दिन में कोविड-19 के 20,346 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,03,95,278 हो गए। वहीं एक करोड़ से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ […]