मनोरंजन

साउथ अभिनेता डेनियल बालाजी का हार्ट अटैक से निधन, 48 की उम्र में ली आखिरी सांस

डेस्क। साउथ अभिनेता डेनियल बालाजी का निधन हो गया है। बीते दिन शुक्रवार, 29 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता का निधन हो गया। 48 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें चेन्नई के कोट्टिवकम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।


आज होगा अंतिम संस्कार
डेनियल बालाजी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पुरसाईवालकम स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है। खबर के अनुसार, आज शनिवार, 30 मार्च को उमका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 48 वर्षीय अभिनेता की मौत से उनके फैंस और तमिल सिनेमा के लोगों को बड़ा झटका लगा है। आज इंडस्ट्री के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंच सकते हैं।

Share:

Next Post

'वह केवल खाना बनाना जानती हैं', दावणगेरे से BJP उम्मीदवार पर कांग्रेस नेता की विवादित टिप्पणी

Sat Mar 30 , 2024
बंगलूरू। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक शमानूर शिवशंकरप्पा मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में कर्नाटक की दावणगेरे से भाजपा उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वर पर एक विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि गायत्री केवल रसोई में खाना पकाना जानती हैं। इस बार कांग्रेस नेता […]