img-fluid

South Africa: जोहानिसबर्ग में गोलीबारी, शराबखाने में लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग; नौ की मौत

December 21, 2025

जोहानिसबर्ग. दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के जोहानिसबर्ग (Johannesburg) में रविवार को भीषण गोलीकांड (Brutal shooting) की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जोहानिसबर्ग के पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में गोलीबारी की घटना में नौ लोगों के मारे जाने की आशंका हैं। दक्षिण अफ्रीका की स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। गोलीबारी के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

एसएबीसी न्यूज़ के अनुसार रविवार को जोहानिसबर्ग में हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम नौ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने एक अवैध शराबखाने में घुसकर बिना किसी चेतावनी के भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे दहशत और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पहले इस गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही थी।


बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा
पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन सेवाओं ने घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में घायल हुए लोगों में से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी संदिग्ध या मकसद का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि गोलीबारी में मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

दिसंबर में गोलीबारी की दूसरी घटना
दक्षिण अफ्रीका में यह इस महीने की दूसरी बड़ी गोलीबारी की घटना है। हालिया घटना के बाद से ही देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। बेकर्सडाल टाउनशिप में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की बात सामने आई है। गौरतलब है कि दिसंबर महीने की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के पास गोलीबारी की घटना हुई थी। यहां एक हॉस्टल में बंदूकधारियों के हमले में तीन साल के एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी।

Share:

  • दीपक जलाने का आदेश देने वाले जस्टिस स्वामीनाथन को मिला 36 पूर्व जजों का साथ

    Sun Dec 21 , 2025
    नई दिल्‍ली। देश के 36 पूर्व न्यायाधीश (जज) मद्रास हाई कोर्ट के जज जी. आर. स्वामीनाथन के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने जस्टिस स्वामीनाथन (Justice Swaminathan) के खिलाफ महाभियोग (Impeachment) चलाने के विपक्षी नेताओं के कदम की निंदा करने की सांसदों सहित लोगों से शनिवार को अपील करते हुए कहा कि अगर इस तरह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved