img-fluid

सपा सरकार के कराये विकास कार्यों की नकल भी नहीं कर सकती प्रदेश सरकार : अखिलेश

January 29, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनता को सताने में रुचि रखती है। उसने अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी है। जो विकास कार्य समाजवादी सरकार ने किए भाजपा उनकी नकल भी नहीं कर सकती है। जनता सब देख रही है। उसको बस सन् 2022 का इंतजार है। जब चुनाव में वह भाजपा को हटाकर समाजवादी सरकार को सत्ता में लाएगी।


अखिलेश यादव ने कहा भाजपा की नकारात्मक दिशा है जबकि सकारात्मक विचार से ही समाज का भला होता है। उन्होंने कहा कि ‘नई हवा है, नई सपा है, बड़ों का हाथ, युवा का साथ है।’उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों का विकास समाजवादी सरकार में ही हुआ था। अयोध्या, गोवर्धन के परिक्रमा पथ पर सड़क, लाईट, छाया की व्यवस्थाएं यात्रियों की सुविधा के लिए की गई थी। मथुरा, काशी में भी सुंदरीकरण की योजनाएं लागू की थी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • पार्टी की बीमारी राहुल गांधी को देश की बीमारी न बनाये कांग्रेस : केशव प्रसाद मौर्य

    Fri Jan 29 , 2021
    कानपुर। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुई हिंसा में बयानबाजी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने साफ कहा कि विपक्ष किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर देश पर गोली चलाने का प्रयास कर रहा है जिसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं कांग्रेस के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved