
इन्दौर। मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। इसमें एक युवक ने मुंहबोली मां के साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना के बाद आरोपी भाग गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार चंदन नगर पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने पहले चंदन नगर क्षेत्र के अंतर्गत खिचड़ा कॉलोनी में रहने वाली एक युवती को बहन बनाया और उसके माध्यम से घर आना-जाना शुरू कर दिया।
इस बीच उसने अपनी मां समान महिला से रिश्ता बना लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी चंदन नगर अभय नेमा ने बताया कि महिला का पति शराब तस्करी के मामले में जेल में बंद था और हाल ही में रिहा होकर घर लौटा तो लडक़े और पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर पत्नी ने बताया कि युवक ने डरा-धमकाकर उसको अपना शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved