
भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए सपाक्स पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। अगले एक-दो दिन में दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी। पार्टी सभी 28 सीटों पर चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी ने सांवेर से मंत्री तुलसी सिलावट के खिलाफ संतोष रत्नाकर को उतारा है। इससे पहले कांग्रेस और भाजपा अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
सीट प्रत्याशी
सुमावली शत्रुघ्न सिकरवार
मुरैना धमेंद्र सिकरवार
अंबाह बीरबल महावर
मेहगांव दीपक सिंह कुशवाह
ग्वालियर ईस्ट सुनील कुमार शर्मा
पोहरी उदयभान सिंह परिहार
बमोरी शिशुपाल यादव
अशोकनगर महेंद्र सिंह महावर
सांची हरिनारायण बेदी
हाटपिपलिया सुरेश शर्मा
सांवेर संतोष रत्नाकर
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved