विदेश

अमेरिका के आसमान में फिर दिखा ‘जासूसी गुब्बारा’, हवाई उड़ानों के लिए बना खतरा!

वॉशिंगटन। अमेरिका के आसमान में फिर से एक जासूसी गुब्बारा दिखाई दिया है। खबर के अनुसार, यह गुब्बारा हवाई राज्य के होनुलुलु प्रांत के पूर्वी इलाके में देखा गया है। गौरतलब है कि जिस इलाके में यह विशाल गुब्बारा देखा गया है, उस क्षेत्र में कई कमर्शियल फ्लाइट्स उड़ रही हैं। ऐसे में यह गुब्बारा इन हवाई उड़ानों के लिए खतरा बना हुआ है। यह गुब्बारा 40 हजार से 50 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा है।

कमर्शियल फ्लाइट्स के कई पायलटों द्वारा इस विशाल गुब्बारे को देखा गया है। अभी तक यह साफ नहीं है कि यह गुब्बारा कहां से आया है और इससे लोगों को कोई खतरा तो नहीं है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में अमेरिकी सेना द्वारा ऐसे ही कई रहस्यमयी गुब्बारों को निशाना बनाकर गिराया गया है। हाल ही में अमेरिकी वायुसेना ने चीन के जासूसी गुब्बारे को भी निशाना बनाया था। इसके चलते दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था।


अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने अपना चीन का दौरा रद्द कर दिया था। वहीं चीन ने इसे मौसम की जानकारी लेने वाला गुब्बारा बताया था और अमेरिका पर बेवजह इसे तूल देने का आरोप लगाया था। वहीं अमेरिका ने चीन पर गुब्बारे की मदद से जासूसी करने का आरोप लगाया था। अमेरिका ने दावा किया था कि जिस गुब्बारे को निशाना बनाकर गिराया गया था, उसमें जासूसी उपकरण लगे हुए थे। हाल ही में अमेरिका ने चीन के इस कथित जासूसी गुब्बारे को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया है। इसमें लगे सेंसर और अन्य मलबे की अब अमेरिका द्वारा जांच की जाएगी।

Share:

Next Post

चुनाव आयोग के फैसले के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, शिंदे को भाजपा से हरी झंडी का इंतजार

Mon Feb 20 , 2023
मुंबई। चुनाव आयोग (EC) द्वारा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली ‘शिवसेना’ के रूप में मान्यता देने के बाद अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि बजट सत्र से पहले शिंदे-फडणवीस कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। शिंदे गुट के कई विधायक भी राज्य विधानमंडल में इसके लिए जोर दे रहे हैं। […]