
नई दिल्ली । टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (Copa del Mundo T20 2026)से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम(equipo de críquet de Sri Lanka) ने बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva)को बाहर कर विस्फोटक बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस(Kamindu Mendis) को टीम में शामिल किया है। युवा खिलाड़ियों को मौका देकर श्रीलंका (Sri Lanka)ने दूसरी टीमों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वॉड में बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव किया है। टीम मैनेजमेंट ने कड़ा फैसला लेते हुए आउट ऑफ फॉर्म चल रहे अनुभवी ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा को 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया है, जबकि उनकी जगह विस्फोटक बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस को शामिल किया गया है। इस फैसले को वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
धनंजय डी सिल्वा हाल के दिनों में पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। रन बनाने के लिए संघर्ष और कम स्ट्राइक रेट के चलते चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच के लिए उन पर भरोसा नहीं जताया। इसके उलट कामिंदु मेंडिस ने घरेलू क्रिकेट और सीमित मौकों में अपने आक्रामक अंदाज से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। लंबे समय बाद टीम में उनकी वापसी से बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
श्रीलंका ने इस बार वर्ल्ड कप के लिए युवाओं पर बड़ा दांव खेला है। 23 वर्षीय बल्लेबाज पवन रत्नायके और तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को टीम में शामिल किया गया है, जबकि प्रमोद मदुशन को बाहर बैठना पड़ा है। धनंजय के बाहर होने से बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर दुनिथ वेललागे के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनना आसान हो गया है। वेललागे ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट के साथ-साथ श्रीलंका-ए टीम की कप्तानी कर अपनी क्षमता साबित की है।
सह-मेजबान होने के नाते श्रीलंका को घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है। ग्रुप बी के सभी मुकाबले कोलंबो और पल्लेकेले में खेले जाएंगे। श्रीलंका का सामना ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे जैसी टीमों से होगा। टीम 8 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, इसके बाद 12 फरवरी को ओमान, 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और 19 फरवरी को जिम्बाब्वे से भिड़ेगी।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए घोषित श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम में कप्तान दासुन शनाका नेतृत्व करेंगे। बल्लेबाजी की जिम्मेदारी पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलांका और कामिंदु मेंडिस पर होगी। ऑलराउंड विभाग में वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेललागे और जेनिथ लियानागे शामिल हैं, जबकि गेंदबाजी आक्रमण की कमान महीश तीक्षाना, दुष्मंता चमीरा, मथीशा पथिराना और ईशान मलिंगा संभालेंगे। संतुलित टीम के साथ श्रीलंका अब घरेलू दर्शकों के सामने खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved