विदेश

उत्तरी जाफना में भारतीय मछुवारों पर टूटी श्रीलंकाई सेना, 19 लोगों को नौका समेत किया गिरफ्तार

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने उत्तरी जाफना प्रांत में भारतीय मछुवारों पर बड़ी कार्रवाई की है। नेवी ने डेफ्ट द्वीप के पास अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 19 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया है। श्रीलंका की नौसेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह एक महीने के भीतर इस तरह की दूसरी घटना है। अभी कुछ दिन पहले भी श्रीलंकाई नौसेना ने कुछ भारतीय मछुवारों को अपने क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।


श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा कि उसने तटरक्षक बल के साथ एक अभियान में बुधवार को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे 19 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उनकी दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया। बयान के मुताबिक, पकड़े गए मछुआरों और उनकी दो नौकाओं को कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया। इसमें कहा गया कि इस साल श्रीलंका की नौसेना ने अब तक 88 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और 12 भारतीय नौकाओं को भी जब्त किया है। नौसेना ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मछुआरों को अधिकारियों को सौंप दिया है।

Share:

Next Post

मोदी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी किया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने

Thu Feb 8 , 2024
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Khadge) ने मोदी सरकार के खिलाफ (Against Modi Government) ब्लैक पेपर (Black Paper) जारी किया (Issued) । नरेंद्र मोदी सरकार के 10 साल के प्रदर्शन पर जारी होने वाले ‘श्वेत पत्र’ का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ‘ब्लैक पेपर’ लेकर आई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय […]