img-fluid

पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत पर श्रीलंका में विपक्ष के नेता प्रेमदासा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई

May 04, 2026


नई दिल्ली । श्रीलंका में विपक्ष के नेता प्रेमदासा (Sri Lankan opposition leader Premadasa) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत पर बधाई दी (Congratulated on election victory in West Bengal) ।


  • श्रीलंकाई नेता सजित प्रेमदासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत पर बधाई। यह जनादेश लोगों की इच्छा और लोकतांत्रिक भागीदारी की हमेशा रहने वाली ताकत को दिखाता है। भारत की लगातार तरक्की और स्थिरता की कामना करता हूं।” पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर जारी गिनती के बीच ऐसे चार जिले सामने आए हैं, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का खाता तक नहीं खुलता दिख रहा है। जिन चार जिलों में टीएमसी का खाता तक खुलता नहीं दिख रहे हैं, उसमें उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जबकि दक्षिण बंगाल के झारग्राम और पश्चिम बर्धमान शामिल हैं। झारग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर सुबह 10:30 बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। इन सीटों में नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम, और बिनपुर (एसटी) शामिल हैं।

    झारग्राम इलाका आदिवासी बहुल जंगलमहल क्षेत्र का हिस्सा है, जो कभी माकपा का गढ़ रहा, लेकिन 2011 के बाद यह तृणमूल कांग्रेस का मजबूत आधार बन गया था। लेफ्ट फ्रंट के अंतिम वर्षों में यह इलाका माओवादी गतिविधियों के लिए भी जाना जाता था। अलीपुरद्वार जिले की पांच सीटों पर भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। इनमें कुमारग्राम (एसटी), कालचिनी (एसटी), अलीपुरद्वार, फलाकाटा (एससी) और मदारीहाट (एसटी) शामिल हैं। इसी तरह जलपाईगुड़ी जिले की सात सीटों पर भी भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इनमें धुपगुड़ी (एससी), मयनागुड़ी (एससी), जलपाईगुड़ी (एससी), राजगंज (एससी), डाबग्राम-फुलबाड़ी, माल (एसटी) और नागराकाटा (एसटी) शामिल हैं।

    चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रुझानों में भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भाजपा 192 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा एजेयूपी 2 सीटों पर आगे है, भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) 1 सीट पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 1 सीट पर और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) 1 सीट पर आगे चल रहे हैं। पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान कराया गया था। कुछ सीटों पर पुनर्मतदान (रीपोलिंग) भी हुआ। हालांकि दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर अभी भी मतदान बाकी है। यहां झड़पों की खबरों के चलते चुनाव आयोग ने फिर से वोटिंग कराने का फैसला लिया था।

    Share:

  • Bengal and Assam Turn Saffron; NDA Wave in Puducherry... Victory Celebrations at BJP Headquarters

    Mon May 4 , 2026
    New Delhi: It is now certain that the BJP will form the government in three out of the five states that went to polls (West Bengal, Assam, and Puducherry). In Kerala, the Congress has emerged as the single largest party, while in Tamil Nadu, actor Vijay’s TVK has taken the lead. Following the BJP’s resounding […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved