img-fluid

मास्क के खिलाफ ऐसा अभियान चलाया…चलती रिक्शा में ऐसे लपके कि रिक्शा पलट गया, चालक को बेरहमी से पीटा

July 22, 2020


इंदौर। एमडी रोड थाने के सामने आज नगर निगम के कर्मचारियों की गुंडागर्दी देखने को मिली। वे यहां बिना मास्क वालों की धरपकड़ करने लगे। एक रिक्शा चालक को तो बिना मास्क के देखते हुए उसकी और दौड़े और चलती रिक्शा में बैठ गए। जिससे रिक्शा पलट गया। उसके चालक को नीचे उतारकर गुंडों की तरह पीटा।
यह नजारा आज सुबह एमजी रोड़ थाने के सामने देखने को मिला। कुछ निगमकर्मी अपने बिना अधिकार के यहां मास्क वालों की धरपकड़ करने लगे। कई वाहन चालकों को रोका और धमकाने लगे। इसी बीच एक बुजुर्ग रिक्शा चालक वहां से गुजरा, जिसका मास्क मुंह से नीचे खिसक गया था। उसकी चलती रिक्शा में सवार हो गए। जिसके चलते रिक्शा पलट गया और वह उसमें दब गया। इसके बाद तो रिक्शा चालक को नीचे उतारकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। रिक्शा पलटने से एक निगमकर्मी को भी चोट आई है। रिक्शा चालक का कहना है कि इस मामले में वह पुलिस को शिकायत करने जा रहा है।

Share:

  • चिराग के फरार होने से हैप्पी को नहीं मिली बेल

    Wed Jul 22 , 2020
    – गोल्ड सिटी की जालसाजी में सेशन कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार इंदौर। गोल्ड सिटी के नाम पर जालसाजी के मामले में फंसे हैप्पी धवन को जमानत देने से अदालत ने सहअभियुक्त चिराग शाह के फरार होने व सबूतों को प्रभावित करने के डर से साफ इनकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved