
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले (Begusarai district of Bihar) के चेरिया बरियारपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लगे मेले में अचानक भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और करीब 15 से 20 लोगों के घायल होने की सूचना है. हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी के अवसर पर चेरिया बरियारपुर में बड़े स्तर पर मेले का आयोजन किया गया था. मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और लोग पहुंचे थे. इसी दौरान झूले के पास लगी बैरिकेडिंग अचानक टूट गई. बैरिकेडिंग टूटने के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच झूला टूटने की अफवाह तेजी से फैल गई.
झूला टूटने की खबर फैलते ही लोगों में दहशत पैदा हो गई और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे. अचानक मची इस अफरा-तफरी के चलते मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस दौरान कई लोग एक-दूसरे से टकराकर गिर पड़े, जबकि कुछ लोगों को भीड़ के बीच चोटें आने की बात सामने आई है. अचानक मची भगदड़ के कारण मेले में लगी बैरिकेडिंग और झूले के काउंटर भी टूटकर नीचे गिर गए. कुछ ही देर में पूरे मेला परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश की और घायल लोगों की मदद की.
भगदड़ के दौरान की लोगों को चोटें आई
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मेले में अचानक मची अफरा-तफरी दिखाई दे रही है. वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, वीडियो और सामने आई जानकारी के आधार पर घटना की पूरी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. अधिकारियों की ओर से मेले में सुरक्षा व्यवस्था और भगदड़ जैसी स्थिति के कारणों की भी जानकारी ली जा रही है.
अफवाह फैलने से मची अफरा-तफरी
मेले में मची अफरा-तफरी को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कहा कि झूला टूटने की अफवाह की वजह से मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी. लोगों खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे थे. लोगों से अपील कर स्थिति को संभाला गया है. हालांकि, दौरान झूले के पास लगी बेरिकेडिंग भी टूट गई है. अफरा-तफरी के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं. हालांकि, अफवाह फैलने के बाद लोगों में दहशत है, और भारी संख्या में लोग मेले से बाहर चले गए हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved