img-fluid

UP के मेडिकल कॉलेज में भगदड़, गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी

May 25, 2025

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur in Uttar Pradesh) स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज (Government Medical College) के ट्रामा सेंटर की ओटी में केमिकल गिरने के बाद गैस फैलने से भगदड़ मच गई। मरीज और तीमारदार सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। भगदड़ के दौरान एक गंभीर मरीज के मरने की बात सामने आई थी, लेकिन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किसी की मौत की बात से इनकार कर दिया है।

घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। ट्रामा सेंटर की ओटी में उपकरणों को सैनेटाइज किया जा रहा है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि सैनेटाइजेशन के दौरान फॉर्मलिन केमिकल जमीन में गिरने से गैस पैदा हुई होगी। एसी-पंखे के जरिये गैस आसपास फैली थी। इस दौरान ऑक्सीजन रिसाव की अफवाह से हड़कंप मच गया।


गंभीर हालत के मरीज समेत तीमारदार बाहर की ओर दौड़ पड़े। अस्पताल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस बल, अग्निशमन कर्मचारी पहुंचे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर आ गए। अधिकारियों के अनुसार स्थिति नियत्रंण में है। किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिस व्यक्ति के मरने की बात कही गई है, वह गंभीर स्थिति में लाया गया था। उसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी थी। प्राचार्य ने बताया कि गैस के प्रभाव से कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। दुर्गंध भी तेज थी। इसी वजह से ऑक्सीजन रिसाव की अफवाह उड़ी थी।

Share:

  • तिरंगा यात्रा में भाजपा विधायक की फिसली जुबान, PM मोदी को लेकर कही ये बात

    Sun May 25 , 2025
    नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसे लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है तो वहीं बीजेपी नेता विवादित बयान दे रहे हैं। इस बीच तिरंगा यात्रा में एक और भाजपा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved