
इंदौर। कार्य पूरा होने के बाद भी खजराना चौराहे के फ्लायओवर की लेन को यातायात के लिए नहीं खोला जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि 7 दिन में अगर इस लेन को नहीं खोला गया तो आठवें दिन हम इसका शुभारंभ कर देंगे।
खजराना चौराहे पर आए दिन होने वाले जाम से निजात पाने के लिए फ्लायओवर का निर्माण किया गया है। इसकी एक भुजा लंबे समय से बनकर तैयार है, लेकिन शुभारंभ के चक्कर में इसे यातायात के लिए शुरू नहीं किया जा सका है।
इसी को लेकर कांग्रेस पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने चेतावनी दी कि अगर इसे शुरू नहीं किया गया तो हम शुरू करवा देंगे। 7 दिन के अंदर ब्रिज को चालू करने के लिए कहा गया है, ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके। चौकसे ने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री के सामने वाहवाही लूटने के चक्कर में इसे शुरू नहीं कर रहे हैं। अभी एक लेन पूरी तरह से नहीं बनी है, उस चक्कर में दूसरी लेन को बनने के बावजूद नहीं खोला गया है, जबकि इसे प्राधिकरण के अधिकारियों को आम जनता की परेशानी को देखते हुए खोल देना चाहिए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved