धर्म-ज्‍योतिष

नए साल की शुरुआत करें सुख और समृद्धि से, सजाएं इन चीजों से घर को


नया साल आने वाला है और हर कोई चाहता है कि उसका साल सुख, समृद्धि, नई उर्जा और उमंग के साथ शुरू हो। कोरोना काल को पीछे छोड़कर हर कोई नए साल से उम्मीद लगाए हुए है कि इसमें उसका कुछ अच्छा होगा। लेकिन नए साल को मंगलकारी बनाने के लिए कुछ चीजों का घर में लाना जरूरी है, जिससे बरकत बनी रहती है।
मोर का पंख- मोरपंख को अत्यंत शुभ और चमत्कारिक माना जाता है। मोरपंख को भाग्यवर्धक माना जाता है। यह भाग्य के मार्ग की सारी रुकावटें भी दूर कर देता है। लेकिन इस बात काध्यान रखें कि घर में मोरपंख का गुच्छा नहीं, बल्कि 1 से 3 ही मोरपंख रखना चाहिए।
स्वस्तिक- स्वस्तिक का चित्र घर में रखने से हर मनोकामना पूरी होती है। पुराणों में स्वस्तिक को लक्ष्मी और गणपति का प्रतीक माना गया है। स्वस्तिक संस्कृत के ‘सु’ और ‘अस्ति’ से मिलकर बना हुआ है, जिसका अर्थ होता है, ‘शुभ’. स्वस्तिक से परिवार, धन, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी खत्म होती हैं।
घर में रखनी चाहिए कमलगट्टे की माला- चंदन, तुलसी तथा कमलगट्टे तीनों में कमलगट्टे की माला घर में अवश्य रखना चाहिए। अर्थ बिना सब व्यर्थ है। माना जाता है कि कमलग्टे की माला से धन प्राप्ति के मार्ग भी खुल जाते हैं। दरअसल कमलगट्टे लक्ष्मी जी को प्रिय है तुलसी के बीज से या कमल के बीज से बनी माला से जप किया जाता है। इसे पूजाघर में रखना चाहिए।
पिरामिड की आकृति – घर में कई तरह के पिरामिड जरूर रखिए। विशेषज्ञों के अनुसार, पिरामिड की आकृति उत्तर दक्षिम अक्ष पर रहने की वजह से यह ब्रह्माण्ड में व्याप्त ज्ञात व अज्ञात शक्तियों को स्वयं में समाहित कर अपने अंदर एक ऊर्जायुक्त वातावरण तैयार करने में सक्षम है जो जीवित या मृत, जड़ व चेतन सभी तरह की चोजीं को प्रभावित करता है।

शंख– शंख तो सभी सभी के घर में होगा लेकिन दक्षिणवर्ती शंख तथा मोती का शंख का अलग ही महत्व है। मोतीशंख थोड़ा चमकीला होता है। इस शंख को विधि-विधान से पूजन कर यदि तिजोरी में रखा जाए तो घर कार्यस्थल, व्यापार स्थल, तथा भंडार में पैसा टिकने लगता है। आमदनी बढ़ने लगती है।


चांदी का हाथी- इसको घर में रखने का भी चमत्कारिक प्रभाव होता है। ज्योतिष के अनुसार राहु तथा केतु का बुरा प्रभाव नहीं रहता है ,साथ ही व्यक्ति के व्यापार तथा नौकरी में उन्नति होती रहती है। हाथी रखने से घर में शांति तथा सुख समृद्धि बनी रहती है। बहुत से लोग गणेशजी की मूर्ति रखते हैं तो उसका भी यही लाभ मिलता है।
गोमती चक्र- यह एक पत्थर होता है जो दिखने में साधारण लगता है लेकिन चमत्कारिक होता है। इस पत्थर का नाम गोमती चक्र होता है। गोमती नदी में मिलने के कारण इसे गोमती चक्र कहते हैं। गोमती चक्र के घर में होने से व्यक्ति के ऊपर किसी भी प्रकार की शत्रु बाधा नहीं रहती है। इसको लकरा सिंदूर की डिब्बी में रखना चाहिए। 11 गोमती चक्र लेकर उसे पीले वस्त्रों में लपेटकर तिजोरी में रखने से बरकत बनी रहती है।

धातु का कछुआ – कुछ लोग मिट्टी तथा कुछ लोग लकड़ी का छोटा सा कछुआ लाकर घर में कहीं भी रख देते हैं जो सही नहीं है। अच्छी धातु का कछुआ बनवाएं। धातु चांदी पीतल कांसे की हो सकती है, हालांकि मिश्रित कछुए को उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
तोते का चित्र – वास्तुशास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर को लगाने से पढ़ाई में बच्चों की रुचि बढ़ती है। साथ ही उनकी स्मरण क्षमता में भी इजाफा होता है। तोता प्रेम, वफादारी, लंबी आयु तथा सौभाग्य का प्रतीक होता है. तोता सौभाग्य का प्रतीक होता है। अगर आफ घर में बीमारी निराशा, दरिद्रता तथा सुखों का अभाव महसूस कर रहे हैं तो तोता घर में स्थापित करें। पति तथा पत्नी में प्रेम संबंध स्थापित करने के लिए भी फेंगशुई के अनुसार तोते के जोड़े को स्थापित किया जा सकता है।


लघु नारियल- लाल कपड़े में इन लघु नारियलों को लपेटकर तिजोरी में रख दें व दीपावली के दूसरे दिन किसी नदी या तालाब में विसर्जित करने से लक्ष्मी लंबे समय तक आपके घर में निवास करती हैं। विसर्जित करने के बाद दूसरा नारियल तिजोरी में रख सकते हैं.हालांकि लघु नारियल के अन्य भी कई प्रयोग हैं। इसके घर में रखे होने से धन तथा समृद्धि बरकरार रहती है।

Share:

Next Post

भारत बंद के दौरान जयपुर में भिड़े भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता, देखें वायरल...

Tue Dec 8 , 2020
जयपुर। किसान संगठनों के भारत बंद के दौरान जयपुर में प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर एनएसयूआई और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए। दोनों की तरफ से जमकर हाथापाई हुई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों के बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराया।