img-fluid

1 अप्रैल से आपका पैन कार्ड हो जाएगा और भी ज्यादा जरूरी, बदलने वाले है कई नियम

March 28, 2026

नई दिल्ली। 1 अप्रैल 2026 से देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर सबसे ज्यादा आम आदमी पर पड़ने वाला है। मसलन अगले महीने से पैन कार्ड आपके लिए और भी जरूरी दस्तावेज बन जाएगा। 1 अप्रैल से पैन कार्ड से जुड़े कई बदलाव होने जा रहे हैं। इसलिए इन बदलावों के बारे में आपका जानना जरूरी है।

जानकारी के अनुसार अगले महीने से अगर आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में 10 लाख रुपए प्रति वर्ष कैश जमा या निकासी करते हैं, तो आपको PAN डिटेल्स देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर कोई व्यक्ति होटल, रेस्टोरेंट या फंक्शन में 1 लाख रुपए तक खर्च करता है तो उसे PAN नहीं देगा होगा। 1 अप्रैल से 5 लाख रुपये तक की बाइक या कार खरीदने पर आपको PAN देने की जरूरत नहीं है। 20 लाख तक की प्रॉपर्टी डील के लिए PAN देना भी अब अनिवार्य नहीं होगा।


  • इन लोगों को पैन होगा इनएक्टिव
    यह ध्यान रखें कि आपके पैन और आधार में एक जैसा ही नाम दर्ज हो। अगर दोनों में अलग-अलग नाम है तो आपका पैन कार्ड सरकार की ओर से बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में आपको रिफंड क्लेम करने में परेशानी आ सकती है। इसके साथ ही टीडीएस अधिक मात्रा में काटा जा सकता है।

    पैन बनाना होगा मुश्किल
    1 अप्रैल से पैन बनाने के लिए आपको प्रूफ के तौर पर ज्यादा से ज्यादा डॉक्यूमेंट देने होंगे। इसके साथ ही जन्मतिथि के लिए भी प्रूफ देना होगा। यह सभी बदलाव सरकार पैन 2.0 के तहत कर रही है। इन बदलावों का असर आप पर डायरेक्ट पड़ सकता है। 1 अप्रैल से पहले यह सुनिश्चित जरूर कर लें की आपका पैन और आधार में एक जैसा नाम हो।

    Share:

  • 75 म्यूटेशन के साथ आया कोरोना का नया वैरिएंट, इससे डरने की जरूरत कितनी?

    Sat Mar 28 , 2026
    नई दिल्ली: ऐसा लगने लगा था कि कोरोना महामारी (Corona Pandemic) अब हर जगह से धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है. लोग बिना डर के बाहर निकल रहे थे. लोगों का मास्क लगाना बिल्कुल बंद हो गया था और अस्पतालों में भी पहले जैसी भीड़ नहीं थी, लेकिन अब एक नए कोविड वैरिएंट की खबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved