
भोपाल। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर रविवार को सरकारी शिक्षकों के लिए आयोजित प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में अश्लील फिल्म चलने का मामला सामने आया है। शिक्षक पुरस्कार व अन्य विषयों पर चर्चा के लिए लिंक भी प्रदेश स्तर से भेजी गई। कार्यक्रम में करीब पांच सौ पुरुष व महिला शिक्षक जुड़ गए। तभी अश्लील फिल्म चल गई। इस संबंध में तर्क दिया जा रहा है कि किसी ने एप हैक कर अश्लील फिल्म चला दी। इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। दोषी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन संवाद की आयोजक हैदराबाद की एक संस्था थी।
ऑनलाइन संवाद में करीब 500 शिक्षक व एनसीईआरटी और प्रदेश के शिक्षा सचिव आदि जुड़े थे। कार्यक्रम शुरू होने के कुछ देर बाद अश्लील फिल्म चलने लगी। इसके बाद ऑनलाइन जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं में हड़कंप मच गया। राज्य शिक्षा केंद्र के समन्वयक ने कार्यक्रम को तुरंत बंद करा दिया। हैदराबाद में जिस आइटी कंपनी ने लिंक तैयार की थी, उसे सूचित कर दोषी के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं।
मैं अभी व्यस्त, कोई बात नहीं कर पाऊंगा। बाद में बात करता हूं।
लोकेश जाटव, आयुक्त, राज्य शिक्षा केंद्र
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved