विदेश

पेरू में आपातकाल की घोषणा, सड़कों पर सेना

नई दिल्ली। पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो (Peruvian President Pedro Castillo) को 7 दिसंबर को पद से हटाने के बाद यह संकट लगातार गहराता होता गया। कैस्टिलो समर्थक (castillo supporter) नये चुनाव की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन कर रहे हैं।



आपको बता दें कि पेरू में आपातकाल घोषित (emergency declared) कर दिया गया है। पेड्रो कैस्टिलो को जब से राष्ट्रपति पद से हटाया गया है और उनकी गिरफ्तारी की गई, देश में उनके समर्थकों द्वारा जबरदस्त बवाल काटा गया। कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए और फिर चुनाव करवाने की मांग तेज हो गई।  प्रदर्शनों के दौरान कई स्थानों पर हिंसा, उपद्रव और भारी बवाल भी हुए। इनमें कुछ लोगों की जान जाने की खबर है।

बताया जा रहा है कि देशभर में हिंसक प्रदर्शन के बीच बेहद खराब स्थिति को देखते हुए पेरू के रक्षा मंत्री अल्बेर्टो ओटारोला ने देश में आपातकाल लगाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा है कि सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए पुलिस के साथ सशस्त्र बलों को भी लगाया जाएगा।

 

Share:

Next Post

UN में चीन और पाकिस्तान को भारत ने क्‍यों घेरा, जानिए पूरा मामला

Fri Dec 16 , 2022
न्यूयॉर्क। हाल ही में भारत ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में एक बार फिर से चीन (China) और उसके करीबी पाकिस्तान (Pakistan) पर जमकर निशाना साधा। विदेश मंत्री एस जयशंकर (Minister S Jaishankar) ने किसी का नाम लिए बगैर यूएन (UN) में एक बहस के दौरान कहा कि आतंकियों को बचाने के लिए बहुपक्षीय मंचों […]