
भोपाल। प्रदेश का व्यापार किसी न किसी रूप में इंदौर से जुड़ा है। ऐसे में इंदौर से इंटरनेशनल कार्गो फ्लाइट की शुरुआत पूरे प्रदेश में किसानों, व्यापारियों की तरक्की के द्वार खोलेगी। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर से इंटरनेशनल कार्गो की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कही। शर्मा ने कहा कि कार्गो सेवा के शुरू होने के बाद इंदौर से रोजाना 25 टन माल सीधे विदेशों में भेजा जा सकेगा और वहां से मंगाया जा सकेगा। शर्मा ने कहा कि इंदौर से शुरू हुई कार्गो सेवा न सिर्फ आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देगी, बल्कि नए कृषि कानूनों से किसानों को जो सुविधाएं और अधिकार मिले हैं, वे अपनी फसलों को विदेशों में एक्सपोर्ट करके उनका भी पूरा लाभ ले सकेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved