img-fluid

अभी भी लोग कचरा ठीक ढंग से नहीं इकट्ठा कर फैंक रहे हैं

July 25, 2020

उज्जैन। पिछले तीन साल से नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी से लेकर कई एजेंसियाँ शहर के लोगों को घर आने वाली कचरा कलेक्शन गाडिय़ों में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग फैंकने की सीख दे रहे हैं। बावजूद इसके लोग नहीं मान रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए अब सख्ती का निर्णय लिया गया है और जुर्माना लगाने की तैयारी हो रही है।
महापौर मीना जोनवाल और आयुक्त क्षितिज सिंघल कल फिर अगले स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अधिकारियों के साथ विचार मंथन करने लगे। इसमें समीक्षा की गई कि सफाई कार्य में कुछ नई व्यवस्था अपनाई जाए और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन एवं कचरा सेग्रिगेशन कार्य को गंभीरता के साथ किये जाने के निर्देभ दिये गए। इसमें नागरिकों से कचरा सूखा एवं गीला कचरा अलग ही लिया जाए। कचरा अलग नहीं देने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाए। जिन व्यक्तियों पर एक बार जुर्माना किया जा चुका है फिर भी यदि उसके द्वारा कचरा अलग नहीं किया जाता है तो उनसे डबल जुर्माना वसूला जाए। कचरे का ढेर लगने वाले पॉइंटों को भी मुक्त किया जाए और उसकी निगरानी की जाए।
सुपेकर के काव्य संग्रह का ऑनलाईन विमोचन कल
उज्जैन। साहित्यकार सन्तोष सुपेकर के तीसरे काव्यसंग्रह नक्कारखाने की उम्मीदें का ऑनलाइन विमोचन क्षितिज संस्था के फेसबुक पेज पर कल रविवार की शाम पांच बजे होगा। जानकारी देते हुए सरल काव्यांजलि के राजेन्द्र देवधरे ने बताया कि अध्यक्षता सतीश राठी करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. पुरुषोत्तम दुबे होंगे।

Share:

  • कल की कार्रवाई से लोग डरे, हर चेहरे पर मास्क नजर आया

    Sat Jul 25 , 2020
    उज्जैन। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और कलेक्टर के आदेश पर मास्क की अनिवार्यता लागू कर दी गई है। कल सुबह से शाम तक पुलिस ने साढ़े तीन सौ लोगों को पकड़ा था। इसका असर यह हुआ कि आज सुबह से दोपहर तक मात्र 20 लोग ही बिना मास्क के पकड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved