
दोनों पार्टियों ने रिश्वतखोरों को निकाला
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली ((Capital Delhi) में एक निजी न्यूज चैनल (News Channel) द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन (न) से भाजपा (BJP) जैसी बड़ी पार्टी के साथ ही नई उभरती ‘आप’ (AAP) के नेता भी बेनकाब हो गए हैं।
चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन (Sting Operation) कर यहां भाजपा के 4 पार्षदों (Councillors) से रिश्वत की पेशकश की, वहीं आप के 3 पार्षद खुलेआम काम के बदले घूस मांगते खुफिया कैमरों में कैद हो गए। भाजपा-आप के सात पार्षदों के रिश्वतखोरी (Bribery) में शामिल होने की खबर आते ही दोनों पार्टियों ने अपने-अपने रिश्वतखोर पार्षदों को तुरंत पार्टी से निकालने का ऐलान कर दिया। हालांकि राजधानी की दोनों ही बड़ी पार्टियों के पार्षदों द्वारा रिश्वतखोरी के सबूत मिल जाने पर आपसी बयानबाजी नजर नहीं आई, वहीं कांग्रेसी भी खामोश नजर आए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved