img-fluid

नए साल पर उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी 14 हजार के पार

January 01, 2021

नई दिल्ली। नए साल के मौके पर शेयर बाजार उछाल के साथ खुला है। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सेंसेक्स 34 अंकों के इजाफे के साथ 47,785 के स्तर पर खुला है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15 अंक की तेजी के साथ 13,996.10 के स्तर पर खुला है। निफ्टी ने इसके बाद 14 हजार का आंकड़ा तक पार कर लिया। कारोबार के दौरान जहां सेंसेक्स 47,946.66 के स्तर पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी 14,033.85 के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी में 903 शेयरों में तेजी दिखी, तो वहीं 249 शेयरों में गिरावट देखी गई है।

Share:

  • राजस्थान के 10 में से 8 आयोगों में नहीं अध्यक्ष व पूरे सदस्य

    Fri Jan 1 , 2021
    जयपुर। राजस्थान में सत्ता के संकट से जूझती गहलोत सरकार पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत उनके समर्थकों की वापसी के बाद स्थिर तो हो गई, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों समेत अन्य नियुक्तियों को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। हालत यह है कि आम आदमी के अधिकारों की रक्षा और उन्हें आसानी से […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved