img-fluid

बकरीद पर आज शेयर बाजार और बैंक बंद, MCX पर शाम को खुलेगा बाजार

May 28, 2026

नई दिल्‍ली । बकरीद (ईद-उल-अजहा) (Bakrid) के मौके पर गुरुवार, 28 मई 2026 को भारतीय शेयर मार्केट (Indian Stock Market) बंद रहेंगे। बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर आज किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके चलते निवेशक आज शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे।केंद्र सरकार ने भी 28 मई को सार्वजनिक छुट्टी घोषित किया है। इसी वजह से देश के अधिकांश राज्यों में बैंक और सरकारी दफ्तर (Banks and Government Offices) भी बंद रहेंगे।

आज बैंक भी रहेंगे बंद
बकरीद गजटेड हॉलिडे होने की वजह से देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा। हालांकि, कुछ राज्यों में चांद दिखने और स्थानीय प्रशासन के फैसले के आधार पर छुट्टी की तारीख अलग हो सकती है।

किन-किन सेगमेंट्स में ट्रेडिंग बंद रहेगी
BSE और NSE के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार आज इक्विटी मार्केट, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, NDS-RST और ट्राइ पार्टी रेपो सेगमेंट्स में कारोबार बंद रहेगा। यानी इस दौरान शेयर बाजार में किसी भी तरह की ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होगी।


  • MCX पर शाम को खुलेगा बाजार
    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में कमोडिटी ट्रेडिंग सुबह के सत्र में बंद रहेगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कारोबार नहीं होगा। हालांकि, शाम का सत्र सामान्य रूप से खुलेगा। शाम 5 बजे के बाद कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी और रात 11:30 बजे/11:55 बजे तक जारी रहेगी।

    मई में दूसरी बार बंद हुआ बाजार
    मई 2026 में यह दूसरा बड़ा ट्रेडिंग हॉलिडे है। इससे पहले 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण शेयर बाजार बंद रहा था। अब 28 मई को बकरीद की छुट्टी के चलते कारोबार नहीं हो रहा है।

    साल 2026 में आगे कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार

    26 जून — मुहर्रम
    14 सितंबर — गणेश चतुर्थी
    2 अक्टूबर — गांधी जयंती
    20 अक्टूबर — दशहरा
    10 नवंबर — दिवाली / बलिप्रतिपदा
    26 नवंबर — गुरु नानक जयंती
    25 दिसंबर — क्रिसमस

    बुधवार को कैसा रहा बाजार का हाल
    बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 142 अंक गिरकर 75,867 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 7 अंक टूटकर 23,907 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मजबूती देखने को मिली। बाजार पर अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव बना रहा।

    क्या ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी?
    बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक UPI ट्रांजैक्शन, NEFT, RTGS, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन लोन सर्विसेज जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    क्या ATM खुले रहेंगे: ATM सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। ग्राहक कैश निकालने, जमा करने और अन्य बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे।

    Share:

  • होर्मुज पर तनाव के बीच अमेरिका ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर फिर किए हमले, 3 धमाकों से दहला बंदर अब्बास

    Thu May 28 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिका (US) और ईरान (Iran) के बीच पाकिस्तानी मध्यस्थता (Pakistani Mediation) से हुआ अस्थाई सीजफायर (Temporary Ceasefire) टूटने की कगार पर पहुंच गया है. कारण, अमेरिकी सेना ने एक बार फिर ईरान पर एयरस्ट्राइक (Airstrike) की है. जानकारी के मुताबिक बुधवार रात ईरान के अंदर एक और बड़े हवाई हमले को अंजाम दिया. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved