img-fluid

अजीबोगरीब शौक… झींगा मछली को जिंदा खाने की कोशिश पड़ी महंगी, उल्टा महिला पर ही कर दिया अटैक

August 23, 2025

बीजिंग। लोगों के अजीबोगरीब शौक (Strange Hobbies) कई बार भारी पड़ जाते हैं और उन्हें पूरा करने के चक्कर में कई बार बात जान पर भी बन आती है। हाल ही में एक चीनी महिला (Chinese Woman) के साथ एक ऐसा ही वाकया हुआ है। चीनी महिला (Chinese Woman) अपने फूड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए जिंदा झींगा मछली (Lobster) खाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन मछली को यह बात नागवार गुजरी। मछली ने उल्टे महिला पर ही अटैक कर दिया, जिससे महिला की चीखें निकल गईं।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में महिला की टेबल पर कई रंग-बिरंगी डिशेज नजर आती है। इसके बाद वह जिंदा झींगे को पकड़ कर एक बर्तन में डालने की कोशिश करने लगती है। इस बर्तन में पहले से ही कुछ दूसरे केकड़े और मछलियां थीं। महिला कई बार कोशिश करती है लेकिन झींगा बर्तन से फिसल कर गिर जाता है। तभी अचानक वह महिला के हाथ पर हमला कर देता है।

महिला उसे हटाने की कोशिश करती है लेकिन झींगा हाथ से नहीं हटता। महिला दर्द से कराहने लगती है। उसकी मदद के रेस्टोरेंट के कर्मचारी आगे आते हैं। अब इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को देखकर हैरत में हैं। कुछ लोग मछली को पकाकर खाने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिला को एक जीव को दर्द देने की सजा मिली है।

Share:

  • Donald Trump appoints Sergio Gor as the new US ambassador to India

    Sat Aug 23 , 2025
    Washington. Donald Trump has appointed his close aide and confidant Sergio Gor as the US ambassador to India. He will also be the US special envoy for South and Central Asia. Trump made this announcement through a post on his social media platform Truth Social. Sergio Gor is currently the director of the White House […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved