
नागदा। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बन गया है। रविवार को एक बच्चे पर गली के कुत्तों के झुंड ने हमला कर लिया। घटना में बच्चे के शरीर पर करीब 50 जगह कुत्तों ने काट लिया है। गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए पहले उज्जैन और फिर इंदौर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि रविवार को पानी पतासे का ठेला लगाने वाले गोविंद पाल का 7 वर्षीय बेटा नानू उर्फ रवि अपनी मां लक्ष्मी के साथ लकडिय़ाँ काटने गया था। इसी दौरान माँ आगे निकल गई और आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला कर दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved