img-fluid

एसडीएम हिंगे ने ली पटाका व्यापारियों की बैठक दिये सुरक्षा को लेकर लिये आवश्यक निर्देश

October 24, 2026

महिदपुर रोड। शुक्रवार की शाम को महिदपुर एसडीएम ने नगर के थाना परिसर में थाना क्षेत्र के अंतर्गत आतिशबाजी का व्यापार करने वाले फटाका व्यापारियों की बैठक ली।


  • अनुविभागीय अधिकारी अजय हिंगे ने सभी अस्थाई फटाका लाइसेंसधारी व्यापारियों को कानून का पालन करने, खुले स्थान पर फटाका दुकानें लगाने और दुकान के पास पानी के ड्रम, बाल्टी में पर्याप्त रेत और सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने और फटाखों का भंडारण कस्बे से बाहर सुरक्षित स्थान पर पर करने हेतु शासन-प्रशासन की गाइड लाइन के बारे में बताया। आतिशबाजी फटाखा बेचने और खरीदने वाले स्थान अस्थाई बाजार (शुगर मिल) जाकर निरीक्षण किया गया है। बैठक में आतिशबाजी का व्यापार-व्यवसाय करने वाले अस्थाई लाइसेंसधारी व्यापारियों सहित थाना प्रभारी भाभौर, नगर के पत्रकार, एमपीईबी के अधिकारी-कर्मचारी और कोटवार उपस्थित थे। सभी पटाखा व्यवसाईयों ने हमेशा की तरह इस बार भी शासन-प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए अपना व्यापार-व्यवसाय करने के प्रति एसडीएम हिंगे तथा थाना प्रभारी को आश्वस्त किया।

    Share:

  • तनोडिय़ा में 150 करोड़ की लागत से पशु आहार निर्माण संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव

    Sat Oct 24 , 2026
    संभागायुक्त ने वृंदावन ग्राम तनोडिय़ा में पशुपालकों से किया संवाद उज्जैन। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। उज्जैन संभाग के लिए बोर्ड द्वारा 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी के तहत तनोडिय़ा में 150 करोड़ रुपये की लागत से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved