img-fluid

सोना, चांदी और प्लैटिनम ज्वैलरी के आयात पर सख्त नियम, अब बिना मंजूरी नहीं हो सकेगा इम्पोर्ट

April 02, 2026

नई दिल्ली । भारत (India) में सोने और चांदी की ज्वैलरी खरीदने वाले लोगों के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है अब गोल्ड-सिल्वर (gold-silver) और प्लैटिनम(Platinum) से तैयार की गई ज्वैलरी का आयात बिना मंजूरी के नहीं किया जा सकेगा। केंद्रीय सरकार(Central Government) ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के म‍िसयूज को रोकने के मकसद से DGFT (डायरेक्टरेट जर्नल ऑफ फॉरेन ट्रेड) के माध्यम से नई पाबंदियां लागू की हैं।

पिछले एक साल के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली थी। 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1.92 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई छुआ जबकि चांदी 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इस बढ़ती कीमत और FTA के गलत इस्तेमाल को देखते हुए सरकार ने आयात नियमों को कड़ा कर दिया है।

DGFT की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अब कस्टम्स टैरिफ हेडिंग (CTH) 7113 के अंतर्गत आने वाले सभी सोने, चांदी और प्लैटिनम से तैयार ज्वैलरी को रिस्ट्रीक्टेड कर दिया गया है। इसका मतलब है कि किसी भी तरह के आयात के लिए पहले DGFT से लाइसेंस या मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। यह नियम पुराने कॉन्ट्रैक्ट, एडवांस पेमेंट या शिपमेंट की स्थिति को देखते हुए भी लागू होगा।

हालांकि पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। एक्सपोर्ट, स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) और फॉरेन ट्रेड पॉलिसी के जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्लान के तहत होने वाला आयात इस पाबंदी से बाहर रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि कुछ आयातक भारत-आसियान FTA का गलत इस्तेमाल कर रहे थे और इसी कारण नई नियमावली बनाई गई।

सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि सही कारोबारियों को कोई नुकसान नहीं होगा। DGFT के लाइसेंस लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश की जाएगी ताकि व्यवसायिक गतिविधियां बाधित न हों। यह कदम पिछले साल की रोकथामों का विस्तार है—सितंबर 2025 में चांदी ज्वैलरी और नवंबर 2025 में कुछ प्रकार की प्लैटिनम ज्वैलरी के आयात पर रोक लागू की गई थी।

इस नए नियम के बाद देश में ज्वैलरी के दामों में असर पड़ सकता है। बिना लाइसेंस के आयात पर रोक लगने से कारोबारी महंगी ज्वैलरी को सीमित मात्रा में ही ला पाएंगे, जिससे कीमतों में वृद्धि होने की संभावना है। आम ग्राहकों के लिए यह समय सोने और चांदी की खरीद में सोच-समझकर कदम रखने का होगा।

  • सरकार का यह कदम FTA के म‍िसयूज को रोकने और आयात प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। DGFT लाइसेंस अनिवार्य करने से कारोबारियों को नियमों का पालन करना होगा और अवैध तरीके से ज्वैलरी लाने की छूट नहीं रहेगी।

    इस फैसले का असर न केवल कारोबारी बल्कि आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि आयात पर पाबंदी से कुछ समय के लिए कीमतों में स्थिरता आएगी लेकिन मांग और आपूर्ति के हिसाब से बाजार में हलचल बनी रहेगी।

    Share:

  • महाराष्ट्र में अब 'तलवार बाबा' अरेस्ट, शमशीर लेकर... ऐसे करता था शोषण

    Thu Apr 2 , 2026
    बडूर: महाराष्ट्र में भोंदू बाबा अशोक खरात के बाद अब पुलिस ने एक और ऐसे ही बाबा की काले करतूतों का भंडाफोड़ किया है. मामला बिलोली तहसील के बडूर गांव का है. खुद को ‘तलवार बाबा’ बताने वाले ज्ञानेश्वर करडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि ये बाबा हाथ में नंगी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved