मनोरंजन

फंसे Rajinikanth, कोर्ट ने जारी किया समन

नई दिल्ली। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्टस की मानें तो तमिल सुपरस्टार अपनी नई पार्टी बनाना चाहते हैं। इसी बीच रजनीकांत एक और विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘थलाइवा’ को स्टरलाइट फैक्ट्री के विरोध प्रदर्शन मामले में विवादित बयान देने के लिए कोर्ट ने समन किया है।

ये मामला तमिलनाडु की तूतीकोरिन (Tuticorin) में हुई वेदांता की स्टरलाइट फैक्ट्री में हुए विरोध प्रदर्शन के बीच हिंसा का है, जो साल 2018 में घटी थी। इस घटना में करीब 13 प्रदर्शनकारियों की मौत तक हो गई थी। इस मसले पर तमिल सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने भी बयान दिया था। अब उनका यही बयान उनके लिए गले की फांस बन चुका है। रजनीकांत को कोर्ट ने 19 जनवरी को हाजिर होने के आदेश दिए हैं। इससे पहले भी रजनीकांत को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए थे। मगर उस वक्त रजनीकांत ने व्यसतता के चलते कोर्ट में पेश न होने के लिए छूट मांगी थी।

मामले में बयान देते हुए रजनीकांत (Rajinikanth) ने कहा था, ‘कुछ असमाजिक तत्वों ने प्रदर्शन में घुसपैठ की थी।’ इसके बाद उनका बयान सुर्खियां बन गया था। जबकि, इस मामले में स्थानीय लोगों ने बयान दिया था कि प्रदर्शन के बीच पुलिस ने ही प्रदर्शनकारियों पर हमला किया था। यहीं नहीं, प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने गाड़ियों तक में आग लगा दी थी। जिसके बाद ये हिंसा और भड़की और 13 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी।

Share:

Next Post

जानिए क्यों सिर्फ पंजाब के किसान है सड़कों पर?

Tue Dec 22 , 2020
नई दिल्ली। भारत एक कृषि प्रधान देश है, यह हम सब जानते हैं। बिहार का एक औसत किसान (Farmers Income) महीने भर में जितना कमाता है, उससे पांच गुना ज्यादा आमदनी पंजाब के औसत किसान की है। हरियाणा के किसानों की भी आमदनी कोई कम नहीं है। कमाई के लिहाज से उनका नंबर देश में […]