img-fluid

छात्र-नौजवान न समझें खुद को अकेला, मायावती बोलीं- बसपा Gen-Z के साथ

August 11, 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) पूरे दमखम के साथ उतरने की कोशिश कर रही है. दूसरे दलों के साथ ही BSP की नजर भी युवाओं पर है. पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने साफ कहा है कि देश के छात्र नौजवान और Gen-Z के साथ BSP खड़ी है. उन्होंने कहा कि आज के समय zen जी अपनी समस्या को लेकर परेशान हैं, ऐसे में BSP उनके साथ डटकर खड़ी है.

राजधानी लखनऊ में मंगलवार (11 अगस्त) प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती ने देश के युवाओं से सत्ता और विपक्ष के कथित षड्यंत्र से दूर रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा युवाओं के साथ है, छात्र और नौजवान खुद को अकेला न समझें .

इसके साथ ही BSP प्रमुख ने ये भी कहा कि पिछले कुछ समय से संसद में सत्ता और विपक्ष देश की ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि Gen-Z आंदोलन को कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने अपने हाथों ले लिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन खत्म हो गया, लेकिन सदन चल नहीं पा रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रदर्शन हो रहा है, लेकिन कांग्रेस और उसके साथी उनके लिए आवाज नहीं उठा रहे. अब बीजेपी वहां आवाज उठा रही और प्रदर्शन को अपने हाथ में ले रही है.

मायावती ने कहा कि पूरे देश के नौजवान से अपील है कि सत्ता और विपक्ष के चल रहे संघर्ष से दूर रहें, ताकि इसकी आड़ में कोई फायदा उठाए.उन्होंने कहा कि युवा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए राजनीतिक परिस्थितियों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें, क्योंकि सत्ता और विपक्ष उनकी आड़ में स्वार्थ की राजनीति कर नाजायज फायदा उठा सकते हैं.


  • पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों और युवाओं में इस समय जबरदस्त आक्रोश है. उन्होंने कहा कि BSP की सरकार में छात्र और नौजवान कभी निराश नहीं हुए. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने छात्रों की हर समस्या का समय से निदान किया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में पुलिस विभाग में लाखों नई सरकारी नौकरी दी गईं.

    BSP प्रमुख ने सरकार पर पब्लिक सेक्टर को कमजोर करने और निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इससे देश के पूंजीपति लगातार मजबूत होते जा रहे हैं, जबकि सर्व समाज के गरीब और बेरोजगार लोग लगातार पिछड़ते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन वर्गों को फिर से गुलाम बनाने की साजिश चल रही है. उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोगों सतर्क रहना चाहिए और BSP के साथ आना चाहिए.

    उन्होंने कहा कि दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़े वर्गों का आरक्षण अब न के बराबर रह गया है. इसके बावजूद RSS के लोग आरक्षण को निष्प्रभावी बनाने में लगे हुए हैं. उन्होंने मांग की कि सरकारी नौकरियों में मिलने वाले आरक्षण की तरह निजी क्षेत्र में भी आरक्षण दिया जाना चाहिए.

    मायावती ने कहा कि BSP की सरकार में किसी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया गया. सामाजिक तौर पर पार्टी ने सबको साथ रखा. उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस की तरह BSP जातियों की राजनीति नहीं करती बल्कि सर्व जन सुखाय के तहत काम करती है. उन्होंने कहा कि कुछ ही समय बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में चुनाव होने वाले हैं. ऐसे राजनीतिक माहौल में उन्होंने सर्वसमाज से BSP को कामयाब बनाने की अपील की. उन्होंने इसे देश और जनहित में समय की मांग बताया. उन्होंने कहा कि BSP को मजबूत करने से सर्व समाज के लोगों के हितों की रक्षा हो सकेगी और छात्र, आदिवासी, पिछड़े, मुस्लिम, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी और अल्पसंख्यक समेत समाज के सभी वर्ग खुशहाल जिंदगी बिता सकेंगे.

    Share:

  • KühlTherm ने डेटा सेंटर्स के लिए स्वदेशी Liquid Cooling Solutions लॉन्च किए

    Tue Aug 11 , 2026
    From left to right: Vishant Gandhi, Co-Founder & CIO; KamishKachhadiya, Co-Founder & CPO; Shailesh Bishnoi, Co-Founder & CEO; Jasvipul Chawla, Co-Founder & CTO; and KishanBaravaliya, Co-Founder & COO, KuhlTherm. अहमदाबाद। भारत तेजी से वैश्विक डेटा सेंटर हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में AI डेटा सेंटर्स के लिए उन्नत प्रिसीजन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved