img-fluid

इंदौर में चाइनीज मांझे से छात्र की गर्दन कटी, मौत

November 30, 2025

इंदौर। गुलशन के साथ बाइक पर बैठे अरुण, विशाल और कृष्णा ने भी डोर पकड़ने की कोशिश की। इससे उनके भी हाथों में चोट आई। हालांकि, गुलशन की चोट गंभीर थी। अत्यधिक खून बहने के कारण उसने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। गुलशन मूलतः ठीकरी अशोक नगर का रहने वाला था। पिता रामकिशन मजदूरी करते हैं। परिवार में माता और भाई अरुण हैं। गुलशन 8वीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की मदद के लिए छोटा-मोटा काम भी करता था।


25 नवंबर को चाइनीज मांझे पर लगाया था प्रतिबंध इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने 25 नवंबर को चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने बताया था कि चाइनीज मांझा के उपयोग से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। मांझे से चोट लगने और कटने के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। साथ ही ये पशु-पक्षियों के लिए भी खतरा होता है। ये चिंताजनक बात है। इसलिए इसे प्रतिबंधित किया गया है। इसे बेचना और इसका भंडारण करना प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसका उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share:

  • पत्नी और सास कर रहे थे प्रताड़ित, युवक ने खाया जहर; मौत

    Sun Nov 30 , 2025
    इंदौर। इंदौर के गांधी नगर में रहने वाले एक युवक ने जहर खा लिया। उसके भाई और पिता ने मामले में पत्नी और सास पर आरोप लगाए है। उनके मुताबिक तलाक को लेकर पत्नी दबाव बना रही थी। इसे लेकर युवक डिप्रेशन में था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। वहीं मामले की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved