img-fluid

सुदर्शन पटनायक ने 500 किलो आम से तैयार की कलाकृति, लोगों से की वोट करने की अपील

May 25, 2024

भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान आज शुरू हो गया। इस बीच वोट की अहमियत को दर्शाते हुए मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच में एक कलाकृति तैयार की। उन्होंने इस कलाकृति के माध्यम से मतदाताओं को देशभर में जारी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करने की अपील की। रेत कलाकार ने यह कलाकृति आम की मदद से तैयार की। बता दें कि ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी है। राज्य की 42 विधानसभा सीट पर आज सुबह से मतदान जारी है।

पटनायक ने यह कलाकृति 2000 वर्ग फीट इलाके में 500 किलो आम की मदद से तैयार की। इस कलाकृति में उन्होंने एक संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा- ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’। ‘आपका वोट आपकी आवाज’ (योर वोट योर वॉइस)। पटनायक ने कहा कि उन्हें अपने इंस्टीट्यूट के छात्रों के साथ मिलकर इस कलाकृति को पूरा करने में पांच घंटे लगे।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “गर्मी के मौसम में आम बहुत लोगों का पसंदीदा है। मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वह कल मतदान जरूर करें। हमने अपनी कलाकृति में आम का उपयोग किया है।”
इससे पहले पिछले साल सुदर्शन पटनायक ने पुरी में रथ यात्रा के शुभ आरंभ पर अपनी कलाकारी दिखाते हुए समुद्र तट पर जगन्नाथ भगवान की भव्य कलाकृति बनाई थी। सुदर्शन ने भगवान जगन्नाथ के साथ भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की छह फीट की रेत की कलाकृति तैयार की थी। इसमें उन्होंने 250 नारियल के साथ तीन रथ भी बनाए थे। अपनी इस कला में पटनायक ने दसिया बाउरी की कहानी को दर्शाया था। इस कलाकृति को बनाने में उन्हें 15 दिन का समय लगा था। हर साल सुदर्शन पटनायक रथ यत्रा के दौरान अपनी रेत कलाकृति का प्रदर्शन करते हैं।

Share:

  • पुणे कार हादसा : नाबालिग आरोपी का दादा भी गिरफ्तार, जाने क्या है वजह

    Sat May 25 , 2024
    पुणे. महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में हुए पोर्शे हिट एंड रन केस (Porsche Hit and Run Case) में पुणे ने नाबालिग आरोपी (minor accused) के दादा (Grandfather) सुरेंद्र अग्रवाल (Surendra Agarwal) को अब गिरफ्तार (arrested) किया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर (Driver)को धमकाने और घटना वाले दिन उसे घर में किडनैप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved