img-fluid

UK में अचानक बढ़ी सियासी हलचल, 70 से ज्यादा सांसदों ने पीएम कीर स्टार्मर से मांगा इस्तीफा…

May 12, 2026

नई दिल्ली. दुनिया भर में अक्सर राजनीतिक उथल-पुथल (Political Turmoil) देखी जाती है, सियासत में कब क्या हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं रहता है, इसी बीच 70 से ज्यादा सांसदों (70 MP) ने ब्रिटिश पीएम (PM) कीर स्टार्मर (Keir Starmer) से इस्तीफा (Resignation) देने की अपील की है. ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि लोकल और रीजनल चुनावों में रूलिंग पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिससे सरकार के अंदर लीडरशिप का संकट और गहरा गया. दबाव और ज्यादा तब बढ़ गया जब चार मंत्रियों के सहयोगियों ने इस्तीफा दे दिया और कई बड़े नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या स्टार्मर 2029 का आम चुनाव भी पार्टी की ओर से लड़ पाएंगे?

81 सांसदों का चाहिए समर्थन
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फॉरेन सेक्रेटरी यवेटे कूपर और इंटीरियर मिनिस्टर शबाना महमूद समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने लेबर के खराब चुनावी प्रदर्शन के बाद स्टारमर से सत्ता छोड़ने पर विचार करने को कहा. लेबर पार्टी के नियमों के अनुसार, नेतृत्व बदलने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए 81 सांसदों का समर्थन चाहिए.


  • स्टार्मर ने इस्तीफा देने से किया इनकार

    हालांकि बढ़ते विरोध के बावजूद स्टार्मर ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वह लोगों का भरोसा फिर से जीतेंगे, लंदन में पार्टी सपोर्टर्स को दिए एक भाषण में स्टारमर ने कहा कि मुझे पता है कि मुझ पर शक करने वाले हैं, और मुझे उन्हें गलत साबित करना होगा, और मैं ऐसा करूंगा, यह गुस्सा इंग्लैंड भर में काउंसिल चुनावों में लेबर की भारी हार और स्कॉटलैंड और वेल्स में मिली हार के बाद आया है, जहां पार्टी ने 1999 के बाद पहली बार सत्ता गंवा दी.

    नेताओं ने की स्टार्मर की आलोचना
    वहीं दूसरी तरफ हार्ड-राइट पार्टी Reform UK और ग्रीन पार्टी को फायदा मिला, कई इस्तीफा देने वाले नेताओं ने स्टार्मर की नेतृत्व की आलोचना कि और कुछ नेताओं ने कहा कि जनता का भरोसा अब स्टार्मर पर नहीं रहा और पार्टी को नई लीडरशिप की जरूरत है. बता दें कि स्टार्मर ने जुलाई 2024 में भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री बने थे, उन्होंने 14 साल पुरानी कंजर्वेटिव सरकार को सत्ता से हटाया था.

    Share:

  • होर्मुज संकट के बीच बड़ा अपडेट : देश में कितने दिन का आइल और एलपीजी स्टॉक बचा?

    Tue May 12 , 2026
    नई दिल्ली. अगर आप भी पीएम मोदी (PM Modi) की पेट्रोल (petrol) बचाने की अपील को लेकर च‍िंत‍ित हैं तो यह खबर आपको राहत देगी. जी हां, इस बीच सरकार की तरफ से साफ क‍िया गया क‍ि देश के पास पेट्रोल, डीजल (Petrol, Diesel) और एलपीजी (LPG) का पर्याप्त स्‍टॉक है. पेट्रोल‍ियम सेक्रेटरी पंकज जैन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved