खेल

सुधीर सक्सेना ने बढ़ाया भारत का गौरव, अंतराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

नई दिल्ली । अंतराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग (international kick boxing) प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके वाराणसी (Varanasi) के सुधीर सक्सेना ने उज़्बेकिस्तान (Uzbekistan) के ताशकंद शहर में आयोजित किक बॉक्सिंग इंटरनेशनल ओपन टूर्नामेंट में भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया।

यह प्रतियोगिता 29 से 3 जुलाई 2023 तक आयोजित की गई थी। सुधीर ने 91 किलो भर वर्ग में कांस्य पदक जीता। सुधीर के इस सफलता पर उनके घर परिवार मे ख़ुशी का माहौल है।



सुधीर की इस सफलता पर वाको इंडिया कि कबॉक्सिंग के(cuboxing) अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी। सुधीर ने पिछले साल अक्टूबर 2021 में इटली में हुई वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे तथा अभी तक आर्थिक तंगी और प्रायोजकों के अभाव के बावजूद सुधीर ने अपनी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से भारत के लिए 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीता है।

अंतराष्ट्रीय खेल किक बॉक्सिंग जिसमें भारत की पहुंच आज तक दुर्लभ देखी गई है, ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व चैम्पियनशिप और एशियन चैंपियनशिप के सदस्य सुधीर भारत के लिए विश्व स्तर पर एक गौरवपूर्ण भूमिका के किरदार हैं। 12 राष्ट्रीय पदकों और चालीस से अधिक राज्य स्तर के विभिन्न पदकों के विजेता रहे सुधीर आज भी खेल के प्रति लगनशील और देश के लिए समर्पित उदाहरण के रूप में संघर्षरत हैं।

विभिन्न देशों में भारत का परचम लहराते आए सुधीर के बारे में भारत के किक बॉक्सिंग के कोच नीलेश सेलर का कहना है कि सुधीर के हाथों में बचपन से ही भरपूर और गजब की ताकत बरकरार है और उनके हाथों के पंचो का कोई जवाब नहीं।

Share:

Next Post

द्रौपदी मुर्मू को RJD का समर्थन नहीं, जगदानंद सिंह ने बताई वजह

Tue Jul 5 , 2022
पटना: राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) में NDA की तरफ से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) से मुलाकात की. पटना के मौर्या होटल (Maurya Hotel in Patna) में एनडीए के विभिन्न नेताओं से मुर्मू की मुलाकात का क्रम काफी देर तक चला. इसके बाद सीएम नीतीश […]