img-fluid

पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, धमाकों से दहला पाकिस्तान; महिलाओं-बच्चे समेत 5 की मौत

April 03, 2026

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) में गुरुवार देर रात आत्मघाती हमले (suicide attacks) से हड़कंप मच गया। बन्नू जिले की डोमेल तहसील (Domel Tehsil) में एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर किए गए कार बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, हमलावर विस्फोटकों से भरी कार लेकर सीधे पुलिस स्टेशन की दीवार से जा टकराया। धमाका इतना तेज था कि दूर-दराज के इलाकों तक इसकी आवाज सुनी गई। विस्फोट से पुलिस स्टेशन की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि आसपास के कई घरों की दीवारें और छतें भी ढह गईं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मलबे में दबने से नागरिकों की मौत हुई। बचाव दल ने घटनास्थल से पांच शव बरामद किए हैं। हमले में कम से कम चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



  • धमाके के बाद गोलीबारी से दहशत
    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद इलाके में गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए और तलाशी अभियान शुरू किया।

    खैबर पख्तूनख्वा में बढ़े हमले
    बन्नू जिला हाल के महीनों में आतंकियों के निशाने पर रहा है। खैबर पख्तूनख्वा और बलुचिस्तान में सुरक्षा बलों पर हमलों में तेजी देखी गई है।

    यह घटना ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमावर्ती तनाव बढ़ा हुआ है। इस्लामाबाद लगातार आरोप लगाता रहा है कि प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान अफगान धरती का इस्तेमाल कर पाकिस्तान में हमले कर रहे हैं।

    Share:

  • ट्रंप प्रशासन में बड़े बदलाव की अटकलें, काश पटेल और तुलसी गबार्ड पर भी खतरे की चर्चा

    Fri Apr 3 , 2026
    वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन (Donald Trump) में संभावित फेरबदल को लेकर अमेरिका (US) की सियासत में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाए जाने के बाद अब फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के निदेशक काश पटेल (Kash Patel) और नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड को लेकर भी अटकलें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved