img-fluid

सुनील शेट्टी और हेमा मालिनी ने लाेगों से महाकुंभ में जुटने की अपील की

January 27, 2025

डेस्क। बॉलीवुड के कई कलाकारों की तरह सुनील शेट्टी और हेमा मालिनी भी महाकुंभ के पवित्र आयोजन से जुड़ चुके हैं। हाल ही में इन कलाकारों ने वीडियो जारी कर लोगों को संबोधित किया, जिसमें वह सनातन धर्म को लेकर बड़ी बात कह रहे हैं।

एक्टर सुनील शेट्टी सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह कहते हैं, ‘ महाकुंभ में एक ऐतिहासिक पल आने वाला है, जहां सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोग एक साथ आएंगे। 27 जनवरी को स्वामी देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के साथ मिलकर सनातन बोर्ड की स्थापना के लिए एक आंदोलन शुरू किया जाएगा।’ सुनील शेट्टी आगे कहते हैं, ‘हम जो आंदोलन कर रहे हैं, उसका उद्देश्य हमारे मंदिरों, गुरुकुलों और गौशालाओं की रक्षा करना है। तो आइए, भक्ति के साथ एकजुट हो जाइए। प्रयागराज में हमारे साथ जुड़िए। इस अनोखी यात्रा का हिस्सा बनिए।’


बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने भी एक वीडियो जारी किया। इसमें वह लोगों से महाकुंभ में आने की, एकजुट होने की अपील कर रही हैं। हेमा मालिनी भी सुनील शेट्टी वाले अभियान से जुड़ी हैं। वह इसे सर्व धर्म समभाव वाला आयोजन बताती हैं।

Share:

  • सरकारी योजनाओं से जरूरतमंदों का जीवन बेहतर बन रहा- CM मोहन यादव

    Mon Jan 27 , 2025
    इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सोमवार सुबह हितग्राही सम्मेलन (Beneficiary Conference) में पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं (Government Schemes) से लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ के प्रमाण पत्र (certificate) वितरण किए। इसके साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान (Public Welfare Campaign) का समापन हुआ। इंदौर के गांधी नगर में सुबह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved