नई दिल्ली। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री (Astronaut) सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) इन दिनों भारत के दौरे पर आई हैं। उन्होंने राजधानी दिल्ली (Delhi) पहुंचकर देशवासियों को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद दिया। हाल ही में सुनीता विलियम्स और उनके साथ बुच विलमोर 286 दिन आईएसएस (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) में रहे। स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खामियों की वजह से उन्हें इतने दिन तक आईएसएस में रहना पड़ा। इस दौरान भारतमें भी लोग उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे थे। इसी को लेकर उन्होंने कहा कि भारत के लोगों का धन्यवाद करने के लिए ही वह यहां आई हैं।
भारत आकर भावुक हो गईं सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स केरल के साहित्य महोत्सव में भी हिस्सा लेंगी। विलियम्स ने कहा कि उन्हें भारत आकर बहुत अपनापन महसूस होता है। उन्होंने बताया कि स्पेस स्टेशन में उन्हें भारतीय खाने की बहुत याद आ रही थी और तब उन्होंने नासा से कहा कि उनके लिए भारतीय खाना भइजवा दिया जाए। इसके बाद उन्हें कुछ पकवान भेजे गए और उन्होंने मिल बांट कर खाए।
अंतरिक्ष से कैसी दिखती है दुनिया
बता दें कि सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में इतिहास रचा है। वह अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला हैं। वह अंतरिक्ष में 300 से ज्यादा दिन रह चुकी हैं। इस बार तो उनका रिकॉर्ड ऐक्सिडेंटली बन गया। उन्हें आईएसएस से जल्दी ही वापस आना था लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से वापसी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved