
नई दिल्ली (New Delhi)। आज सूर्य देव (Sun god) राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य देव मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव को ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। सूर्य देव के वृषभ राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं, आज से किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन-
वृषभ राशि –
कार्यक्षेत्र में सफलता (Success) प्राप्त करेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि-
लेन- देन के लिए समय शुभ है।
इस समय निवेश करने से फायदा होगा।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
नौकरी और व्यापार (job and business) में तरक्की के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि-
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
धनु राशि-
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी समय शुभ है।
इस दौरान प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कार्यक्षेत्र में सब आपके काम की तारीफ करेंगे।
नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के आधार पर पेश की गई है हम इन पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते हैं.
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved