
आज भी खुला रहेगा मौसम, कल से हल्की बारिश की संभावना
इंदौर। शहर के आसमान पर कई दिनों से छाए बादल कल सुबह से गायब थे। दिनभर मौसम खुला रहा और तेज धूप (bright sun) भी निकली। इसके कारण दिन के तापमान में 4 डिग्री का उछाल भी देखा गया। वहीं आज भी सुबह से मौसम खुला है और धूप निकली है, मौसम विभाग का कहना है कि मौसम आज भी खुला रहेगा और तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था, लेकिन यह परसो की अपेक्षा 4 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा, जो सामान्य था, लेकिन परसो की अपेक्षा 1 डिग्री कम था। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बना है, जिसका असर कल से इंदौर में नजर आ सकता है। इस बीच मौसम खुला रहने की संभावना है, दिन में तेज गर्मी के कारण नमी से बादल बनकर शाम को हल्की बारिश जरुर हो सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved