
नागदा। एसपी सचिन शर्मा शनिवार दोपहर अचानक बिरलाग्राम थाने पहुंचे। एसपी के दौरे से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी के दौरे से सीएसपी पिंटुकुमार बघेल भी अनभिज्ञ थे। जैसे ही उन्हें एसपी के आने की सूचना मिली वे भी तत्काल बिरलाग्राम थाने पहुंचे।
उज्जैन पोस्टिंग के बाद एसपी का यह पहला दौरा था। लगभग एक घंटा एसपी बिरलाग्राम थाने पर रहे। उन्होंने थाने का रिकॉर्ड चेक किया तथा मेंटेनेंस, शस्त्रागार तथा केस डायरियों पर आईओ से चर्चा की। एसपी शाम 4.30 बजे मीडिया से चर्चा किए बिना उज्जैन की ओर रवाना हो गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved