मनोरंजन

सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का प्रदर्शन शीघ्र, साथ होगा फिल्म ‘आशिकी’ का मुहूर्त

बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनकर तैयार भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का सिनेमाघरों में शीघ्र ही प्रदर्शन होगा। इसकी तैयारी भी जोर शोर से चल रही है, जिसकी जानकारी फ़िल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने दी है। साथ ही उन्होंने अपनी एक नई फिल्म ‘आशिकी’ की भी घोषणा कर दी है, जिसमें फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ वाली कास्ट को रिपीट किया जाएगा। फ़िल्म आशिकी का मुहूर्त भी जल्द ही होने वाला है।

 

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ को भोजपुरी के मशहूर निर्देशक पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया। इस फ़िल्म की शूटिंग लॉक डाउन खत्म होने के बाद बीते साल हुई थी, जिसके बाद यह पोस्ट प्रोडक्शन फेज में थी। जानकारी के मुताबिक अब फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो गया है, जिसके बाद प्रदीप के शर्मा अब फ़िल्म को रिलीज करने के लिए एक अच्छे डेट की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि फ़िल्म को वे जल्द ही रिलीज कर देंगे। साथ ही उन्होंने ये दावा भी किया है, ‘लिट्टी चोखा’ सबों को पसंद आने वाली है।

 

प्रदीप ने कहा कि हम फ़िल्म का ट्रेलर भी जल्द जारी करेंगे। इस फ़िल्म में कई नए प्रतिभावान चेहरे भी नज़र आएंगे, जिनकी अदाकारी देख आप दंग रह जाएंगे। हमारी फ़िल्म की कास्ट बेहद संतुलित है। इसलिए हमने इसी कास्ट को अपनी दूसरी फिल्म ‘ आशिकी’ में भी कंटिन्यू रखा है। उन्होंने ‘लिट्टी चोखा के बारे में कहा कि फिल्म बिहार और उत्तर भारत की संस्कृति से जुड़ा हुआ है। हम इसमें बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़े जातियों के शोषण को उजागर को एक्सपोज कर रहे हैं। यह फिल्म जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी।

गौरतलब है सामाजिक मुद्ददे पर आधारित फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैश हैं। फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं।।पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म का सुमधुर संगीत मधुकर आनंद का है।

Share:

Next Post

NCB ने 200 किलोग्राम गांजे सहित Diya Mirza की पूर्व मैनेजर समेत तीन को किया गिरफ्तार

Mon Jan 11 , 2021
मुंबई । नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने मुंबई में 3 अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर 200 किलोग्राम गांजे सहित 3 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राहिला फर्नीचरवाला, शाहिस्ता फर्नीचरवाला व करण सजनानी के रूप में की गई है। राहिला फर्नीचरवाला अभिनेत्री दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर है। NCB टीम […]