
उज्जैन। शासकीय जिला अस्पताल के स्थान पर मेडिकल कॉलेज निर्माण किया जाना है। आज सुबह से इसका प्रारंभिक सर्वे करने के लिए दिल्ली से तीन सदस्यों की टीम पहुंची। इनके द्वारा परिसर में कुछ फोटोग्राफ लिए गए तथा नपती भी की गई।
गौरतलब है कि शहर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की कवायद लगातार मांग के चलते पिछले कुछ वर्षों से की जा रही थी। इसके लिए जमीन नहीं होने के कारण मामला लंबित हो रहा था। लेकिन अब 100 वर्ष से अधिक पुराने जिला अस्पताल को डिस्मेंटल कर इसका निर्माण होने के संके त मिले हैं। आज दिल्ली से तीन सदस्यों की टीम उज्जैन पहुंची तथा जिला अस्पताल परिसर जाकर सुबह प्रारंभिक सर्वे शुरु किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने यहां कुछ फोटोग्राफ लिए और नपती भी शुरु कर दी थी। जिला अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अभी तो शुरुआती तौर पर यह टीम पहुंची है और लेआउट तथा अन्य कार्य के लिए अधिकारियों की टीम दिल्ली से आएगी।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved