img-fluid

ICC T-20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे सूर्यकुमार यादव, रिजवान को छोड़ा पीछे

November 03, 2022

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Indian batsman Suryakumar Yadav) ने टी 20 विश्व कप 2022 (t20 world cup 2022) में पिछले सप्ताह दो अर्धशतक लगाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी 20 प्लेयर रैंकिंग (ICC T20 Player Rankings) में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

यादव ने सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ 25 गेंदों में नाबाद 51 और पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 40 गेंदों पर 68 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत उन्होंने न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले 23वें खिलाड़ी हैं और विराट कोहली के बाद टी20 क्रिकेट में नंबर 1 पर पहुंचने वाले केवल दूसरे भारतीय हैं। कोहली ने सितंबर 2014 से दिसंबर 2017 तक शीर्ष पर 1,013 दिन बिताए। यादव की 863 रेटिंग है। जो किसी भारतीय द्वारा हासिल किया गया दूसरा सर्वाधिक अंक है। इससे पहले सितंबर 2014 में कोहली ने 897 का सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल किया था।


न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने श्रीलंका के खिलाफ 104 और इंग्लैंड के खिलाफ 62 रन का स्कोर किया था, जिसकी बदौलत उन्होंने पांच स्थानों की छलांग लगाते हुए करियर का सर्वश्रेष्ठ सातवां स्थान हासिल किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसौव ने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन बनाकर शीर्ष 10 में प्रवेश किया। उन्होंने 17 स्थानों की छलांग लगाते हुए करियर के सर्वश्रेष्ठ आठवें स्थान पर पहुंच गए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर की 73 रनों की पारी ने उन्हें तीन पायदान ऊपर 14वें स्थान पर पहुंचा दिया, जबकि अफगानिस्तान के रहमानुल्ला गुरबाज (चार पायदान के फायदे से संयुक्त-17वें), दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर (दो पायदान के फायदे से 28वें), श्रीलंका के भानुका राजपक्षे (ऊपर) आठ पायदान के फायदे से 29वें स्थान पर), बांग्लादेश के लिटन दास (दो पायदान के फायदे से 36वें) और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श (दो पायदान के फायदे से 31वें) और मार्कस स्टोइनिस (दो पायदान के फायदे से 39वें) ने रैंकिंग में छलांग लगाई है।

गेंदबाजों की रैंकिंग में श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा चार स्थानों की छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर आ गए हैं। हसरंगा के 697 अंक हैं और वह शीर्ष पर काबिज राशिद खान से 3 अंक पीछे हैं। राशिद के 700 अंक हैं।

रैंकिंग में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (तीन पायदान के फायदे से 18वें), पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम (एक पायदान के फायदे से 21वें), न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी (तीन पायदान के फायदे से 22वें) और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी (चार पायदान के फायदे से) संयुक्त-24वें स्थान पर) और भारत के अर्शदीप सिंह (16 स्थान के फायदे से 27वें स्थान पर) ने गेंदबाजों की सूची में छलांग लगाई हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • T20 world cup : आज पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका से होगा सामना

    Thu Nov 3 , 2022
    सिडनी। टी-20 विश्व कप ((t20 world cup 2022) ) के 36वें मैच में पाकिस्तान (Pakistan face) का सामना दक्षिण अफ्रीका ( South Africa) से होगा। यह मैच 03 नवंबर (गुरुवार) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच को 01:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। दक्षिण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved