बड़ी खबर मनोरंजन

सुशांतसिंह राजपूत सुसाइड केसः हो सकती है रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी

दे सकती हैं अग्रिम जमानत की अर्जी
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर संगीन आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। बिहार में दर्ज हुई एफआईआर के बाद से ही रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि रिया चक्रवर्ती आज कोर्ट में अपनी अग्रिम जमनात की अर्जी लगा सकती हैं। बीती रात जाने माने वकील सतीश माने शिंदे की जूनियर वकील रिया के घर पहुंची थीं। जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने वकील को अपना कंसेंट साइन कर के दिया है जिसके बाद अब वो इस मामले में कानूनी मदद ले सकती हैं।
हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी ये सामने नहीं आया है कि रिया कब और किस कोर्ट में जमानत की अर्जी देंगी। वहीं, बिहार से 4 पुलिस अधिकारियों की टीम भी मुंबई पहुंची हुआ है जो इस मामले की जांच की करेगी। आज बिहार पुलिस इस केस में मुंबई पुलिस द्वारा की गई जांच के अहम दस्तावेज मांग सकती है।
सुशांत के पिता द्वारा 25 जुलाई को राजीव नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में रिया चक्रवर्ती के अलावा इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरिंडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, बेइमानी, बंधक बनाकर रखने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। सुशांत के पिता ने अपनी अर्जी में कहा, “इस षडयंत्र में रिया और उसके परिजन इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती ने मेरे बेटे से काफी नजदीकियां बढ़ा ली और सभी मेरे बेटे के हर मामले में हस्तक्षेप करने लगे। उसके उपरांत मेरा बेटा जहां रह रहा था वह घर जाकर छुड़वा दिया गया कि इस घर में भूत-प्रेत है।
सुशांत की आत्महत्या को लेकर कई संगठनों ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की थी। मुंबई पुलिस हालांकि इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि पटना के रहने वाले सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में 14 जून को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत काफी कम समय में बॉलीवुड में सफल अभिनेताओं में शामिल हो चुके थे। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में इनकी भूिमका काफी चर्चित रही थी।

Share:

Next Post

भारत में कोरोना संक्रमित हुए 15 लाख पार, 34 हजार से अधिक लोगों की जान गई

Wed Jul 29 , 2020
नई दिल्‍ली । भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 15 लाख 32 हजार के पार पहुंच गई है। देश में कोरोना के अब तक 15,32,135 केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें 9,88,770 लोग ठीक भी हुए हैं। हालांकि इनमें से 34,224 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी 5,08,718 एक्टिव केस हैं। […]