img-fluid

राजकीय सम्मान के साथ होगा सुशील मोदी का अंतिम संस्कार, भाजपा कार्यालय लाया गया पार्थिव शरीर

May 14, 2024

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री (Former Deputy Chief Minister of Bihar) व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी (Senior BJP leader Sushil Modi) का सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। पिछले महीने की तीन तारीख को उन्होंने कैंसर होने की जानकारी देते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा (Announcement of retirement from active politics) की थी। 72 साल के सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था। पिछले चार दिनों से वह एम्स में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से बिहार ही नहीं देश की राजनीति में शोक की लहर है।

भाजपा ने बिहार में आज होने वाले अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत देश के सभी वरीय नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर शोक जताया।


सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को आरएसएस कार्यालय से विधान परिषद परिसर ले जाया गया। यहां पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भी उमड़ पड़ी। इसके बाद पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया है। दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। सुशील मोदी आरएसएस के आजीवन सदस्य थे।

Share:

  • सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग में एक और आरोपी गिरफ्तार

    Tue May 14 , 2024
    मुंबई । सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग में (In Firing outside Salman Khan’s house) मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया (Another Accused Arrested) । आरोपी की पहचान हरपाल सिंह उर्फ हैरी के रूप में हुई है। हरपाल बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved