img-fluid

मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों ने घर में सो रहे तीन लोगों को मार डाला, 7 घरों में लगाई आग

June 05, 2026

कांगपोकपी। इंफालः मणिपुर के कांगपोकपी जिले के लोइबोल खुलेन गांव में शुक्रवार को संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और सात घर जलकर राख हो गए। कुकी का प्रतिनिधित्व करने वाली मुख्य संस्था KIM के अनुसार, NSCN-IM और उसके सहयोगी संगठन ZUF (K) के भारी हथियारों से लैस सदस्यों ने सुबह करीब 4 बजे गांव पर हमला किया। संगठन ने कहा कि इस हमले में तीन आम नागरिकों की मौत हो गई, सात घर नष्ट हो गए और नागरिकों की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा।


  • मृतकों की पहचान लेतखोंगम हाओकिप, उनकी पत्नी टिनमेरी हाओकिप और जांगमिनलाल हाओकिप के रूप में हुई है। ये सभी लोइबोल खुलेन के निवासी थे। घटना की निंदा करते हुए KIM ने इस हमले को निहत्थे नागरिकों के खिलाफ “हिंसा का बर्बर कृत्य” बताया और कहा कि निर्दोष लोगों की जानबूझकर हत्या और घरों को नष्ट करना मानवीय गरिमा और मौलिक मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

    इसके अलावा, KSO साउथ वेस्ट सदर हिल्स ने आरोप लगाया कि VBIG, ZUF-कामसन और NSCN (IM) से जुड़े उग्रवादी हमले में शामिल थे और नागा विद्रोही समूहों पर कूकी लोगों के पुश्तैनी इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

    Share:

  • इंदौर में कल 15 देशों के राजदूत और निवेशक रहेंगे मौजूद

    Fri Jun 5 , 2026
    एमपीआईडीसी के सहयोग से लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के प्रतिनिधि आएंगे, मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद, प्रदेश से होता है ४१८६ करोड़ का निर्यात इंदौर। कल इंदौर में देश के साथ-साथ लेटीन अमेरिका केरेबियन देशों के राजदूत, उच्चायुक्त सहित निवेशक-निर्यातक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में उद्घाट सत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved