img-fluid

इंदौर में युवती से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम का प्रयास

October 21, 2026

इंदौर। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती से विवाद के बाद युवक ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने चक्काजाम का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


  • दरअसल यह मामला 18 और 19 अक्टूबर की मध्य रात्रि का है। बाणगंगा थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय चिराग सेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, चिराग पिछले चार-पांच वर्षों से एक युवती के संपर्क में था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच बातचीत बंद थी। इससे युवक परेशान रहता था। घटना की रात युवती खजराना थाना क्षेत्र में आयोजित गरवा में अपने दोस्तों के साथ मौजूद थी। इसी दौरान चिराग भी वहां पहुंचा, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक द्वारा कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन करने की बात सामने आई। उसे तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद वे हट गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, युवती की प्रताड़ना से जुड़े साक्ष्य मिलने पर नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • बुधनी में यात्री बस पर 25 लोगों का हमला, चालक-परिचालक से मारपीट और 12 हजार रुपये लूटने का आरोप, VIDEO वायरल

    Wed Oct 21 , 2026
    मध्य प्रदेश के बुधनी के रेहटी इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हरदा से यात्रियों को लेकर भोपाल जा रही ‘इंदिरा बस सर्विस’ की एक यात्री बस पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे 20 से 25 लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। काला गेट के पास हुई इस घटना में हमलावरों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved