
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीजेपी सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक (State coordinator of social media) की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने सुयश त्यागी (Suyash Tyagi) को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आदेश भी जारी कर दिया हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
आदेश में लिखा- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी की सहमति से भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक की नियुक्ति की जाती है, जो निम्नानुसार है:- सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक – सुयश त्यागी। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
आपको बता दें कि भाजपा ने हाल ही में एमपी कार्यकारिणी की सूची जारी की थी। टीम हेमंत में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया हैं। वहीं मौजूदा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को दोबारा मौका दिया गया है। आशीष को विधानसभा चुनाव से पहले लोकेंद्र पाराशर को हटाकर जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved