
किसान आंदोलन को कांग्रेस हथियाएगी
पूरे प्रदेश में होगा प्रदर्शन, दिग्गी-नाथ सहित कई नेता होंगे शामिल
भोपाल। मध्यप्रदेश में कृषि कानून के खिलाफ पहली बार किसानों के समर्थन में कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करने जा रही है। यूथ कांग्रेस द्वारा भोपाल में कांग्रेस की स्वाभिमान किसान रैली निकाली जाएगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह सहित सभी बड़े नेता शामिल होंगे। भोपाल के अलावा प्रदेश के सभी बड़े शहरों में इस तरह की रैली का आयोजन किया जाएगा। आज होने वाली रैली में कृषि कानून के अलावा बेरोजगारी मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
उधर छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी कार्यकर्ता कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में घर-घर जाकर ताली और थाली बजाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved